नई दिल्ली, मार्च 18 -- धुरंधर 2 की रिलीज के कुछ ही घंटे रह गए हैं, इंटरनेट पर फिल्म का तगड़ा बज है। अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर द रिवेंज पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि फिल्म का ऐसा क्रेज है कि इसके हर पहलू को देखकर लग रहा है कि यह शोले से 100 गुना शानदार होगी। उन्होंने फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की और लिखा कि यह फिल्म सिनेमा के नए युग को जन्म देगी। राम गोपाल वर्मा ने आदित्यधर की भी तारीफ की है साथ ही स्टीवेन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन को धुरंधर 2 देखने की सलाह दी है।राम गोपाल वर्मा हुए मुरीद राम गोपाल वर्मा ने लिखा है, कल रात #Dhurandhar2 का हर तरह का मिला-जुला असर देखते हुए चाहे वो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से उम्मीदें हों, दर्शकों का जोश हो, सामाजिक प्रभाव हो, सिनेमा के व्याकरण को तोड़ना हो या कुल मिलाकर इसका मनोवैज्ञानिक ऑडिय...