नई दिल्ली, मार्च 12 -- रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज होने में अब बस कुछ दिन का ही समय बाकी है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। फैंस के इसी उत्साह को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को लेकर एक अहम फैसला किया है। फिल्म को आप 19 मार्च की जगह 18 मार्च को ही आप देख सकते हैं। दरअसल, फिल्म की रिलीज से पहले ही देशभर में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी। इस स्पेशल स्क्रीनिंग में कोई भी जा सकता है। बस आपको टिकट खरीदना होगा। धुरंधर 2 के शोज 18 मार्च की शाम से ही सिनेमाहॉल में प्ले होना शुरू हो जाएंगे। दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई समेत लगभग हर राज्य में धुरंधर: द रिवेंज के शोज दिखाए जाएंगे। आइए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर में क्या हैं 18 मार्च के टिकट प्राइस। यह भी पढ़ें- धुरंधर ...