नई दिल्ली, मार्च 11 -- 'धुरंधर 2' की हाइप सिर्फ हिंदी भाषी राज्यों में ही नहीं, साउथ में भी है। 'धुरंधर' की सफलता के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स ये अनुमान लगा रहे हैं कि 'धुरंधर 2' कमाई के मामले में सारी फिल्मों को पीछे छोड़ देगी। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वाकई में 'धुरंधर 2' ऐसा कर पाएगी? दरअसल, नंबर 1 इंडियन फिल्म बनने के लिए 'धुरंधर 2' को पांच रिकॉर्ड्स तोड़ने पड़ेंगे। कौन-से रिकॉर्ड्स? आइए डिटेल में बताते हैं।1. ओपनिंग डे रिकॉर्ड ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड सुकुमार की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' के पास है। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 209 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 279 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बता दें, 'धुरंधर' ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस से 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह भी ...