नई दिल्ली, मार्च 7 -- रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। ऑडियंस की इसी एक्साइटमेंट के बीच मेकर्स ने ट्रेलर का एलान कर दिया है। आज सुबह 11 बजे धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज हो सकता है। इसी के साथ एडवांस बुकिंग शुरू होने की भी खबर है। अब एक और ताजा रिपोर्ट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि धुरंधर 2 की रिलीज के साथ दो बड़ी फिल्मों के टीजर भी ऑडियंस को दिखाए जा सकते हैं। इसमें शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 और रितेश देशमुख की राजा शिवाजी शामिल है।कॉकटेल की झलक पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक 19 मार्च को रिलीज हो रही धुरंधर 2 के साथ शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 और रितेश देशमुख की राजा शिवाजी का टीजर रिलीज किया जा सकता है। कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर के साथ रश्मिका मंदाना उर कृति सेनन लीड रोल में हैं। फिल्म होमी अदजानिया ने डायरेक्ट की है।...