नई दिल्ली, मार्च 13 -- अगर आप सिनेमाहॉल में धुरंधर 2 देखने जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको उस फिल्म के साथ एक सरप्राइज मिलने वाला है। आदित्य धर की धुरंधर 2 के साथ शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 का टीजर रिलीज किया जाएगा। फैंस कॉकटेल 2 के टीजर को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आनेवाली हैं।धुरंधर 2 के साथ दिखेगा कॉकटेल का टीजर शुक्रवार को रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर कॉकटेल 2 के अपने फर्स्ट लुक को शेयर किया। तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा गया- ज्यादा जानकारी के लिए, इस बुधवार, 18 मार्च को थिएटर जाइए।" पोस्टर में शाहिद, रश्मिका और कृति तीनों एक कार में हैं और किसी बीच पर छुट्टी मनाने जाते नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- कॉकटेल 2 में लेस्बियन कपल बनेंगे रश्मिका मंदाना और कृत...