नई दिल्ली, मार्च 30 -- धुरंधर 2 देखने वाले हर दर्शक के मन में सवाल है कि फिल्म का पार्ट 3 आएगा या नहीं। फिल्म से जुड़ी कास्ट इस पर गोल-मोल जवाब दे रही है। कई लोगों ने यह भी कहा कि अब कोई और पार्ट नहीं आएगा। हालांकि फिल्म के मिलिट्री कंसल्टेंट भूपिंदर शाही का कहना है कि अभी कई कहानियां सामने आनी बाकी हैं। धुरंधर जैसी ही स्पाई मूवी पर काम चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कहानी हमजा नहीं किसी और की होगी।धुरंधर में क्यों खामोश रहता है हमजा भूपिंदर सिंह शेरशाह, उरी और धुरंधर जैसी फिल्मों के मिलिट्री कंसल्टेंट रह चुके हैं। वह ब्लैक कैट कमांडो रह चुके हैं और कारगिल वॉर का हिस्सा भी थे। भूपिंदर श्लोका के पॉडकास्ट पर थे। यहां पर उन्होंने धुरंधर की बात की। वह बोले, 'धुरंधर एक सच्ची कहानी पर आधारित है। हां हमजा/ जसकीरत सिंह रांगी एक नहीं बल्कि 8-...