नई दिल्ली, मई 1 -- आदित्य धर की फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 को जो जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है उससे डायरेक्टर का करियर ग्राफ काफी ऊपर हो गया है। आदित्य अब बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर बन गए हैं। आदित्य की इस सक्सेस से उनकी पत्नी यामी गौतम भी काफी खुश हैं। यामी जो साल 2014 में मां बनी हैं, उन्होंने बताया कि कैसे मां बनने के बाद भी वह काम कैसे मैनेज करती हैं।आदित्य रखेंगे अब बेटे का ध्यान और यामी करेंगी काम यामी ने कहा कि घर पर उनके सपोर्ट सिस्टम की वजह से वह चीजें मैनेज कर पाती हैं। उन्होंने अपने पैरेंट्स को इसका क्रेडिट दिया है जो उनके बेटे वेदाविद का ध्यान रखते हैं जब यामी और आदित्य काम में बिजी होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब धुरंधर और धुरंधर 2 की रिलीज के बाद आदित्य की अब बारी है घर में रहने की बेबी के साथ और वह काम पर जाएंगी। यह भी पढ़ें- या...