नई दिल्ली, मार्च 19 -- ल्धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। फैंस फिल्म के एक्टर्स और किरदारों के बारे में सर्च करने में लग गए हैं। हम भी आपको धुरंधर 2 में नजर आए एक्टर राजेन्द्रनाथ ज़ुत्शी जिन्हें राज ज़ुत्शी के नाम से जाना जाता है, उनके बारे में बता रहे हैं। राज जुत्शी फिल्म में पाकिस्तानी जनरल की भूमिका में नजर आए हैं। राज जुत्शी की बात करें तो वो हिंदी टीवी सीरियल्स में भी कई अहम किरदार निभा चुके हैं। राज भारत के सबसे पसंद किए जाने वाले शो सीआईडी का भी हिस्सा रह चुके हैं। राज जिस एपिसोड का हिस्सा थे उस एपिसोड का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।साल 1984 में रिलीज हुई थी एक्टर की फिल्म राजेन्द्रनाथ ज़ुत्शी ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर की थी। उनका जन्म...