नई दिल्ली, फरवरी 21 -- फिल्म इंडस्ट्री के लिए आने वाली ईद बहुत खास होने वाली है। इस ईद पर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और यश की टॉक्सिक रिलीज हो रही है। ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक्स ने इसे अब तक का सबसे बड़ा क्लैश बताया है। साथ ही ये भी दोनों ही फिल्मों के बिजनेस पर फर्क पड़ने वाला है। अब इस बारे में फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने भी अपनी राय रखी है। संजय गुप्ता वहीं हैं जिन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल डायरेक्ट की थी। उनकी इस फिल्म की टक्कर शाहरुख खान की रईस से हुई। संजय ने बताया कि धुरंधर 2 और टॉक्सिक एक दूसरे का बिजनेस खाने वाली हैं।एक दूसरे का बिजनेस खा जाएंगी धुरंधर 2 और टॉक्सिक वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में संजय गुप्ता ने धुरंधर को शानदार बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें दूसरे पार्ट से बहुत उम्मीदें हैं। आगे फिल्ममेकर ने धुरंधर 2 और टॉक्सि...