नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म में लीड रोल में तो रणवीर सिंह नजर आए हैं लेकिन जितनी रणवीर सिंह की तारीफ हो रही है उतनी ही तारीफ हो रही है जमील जमाली का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी की। राकेश बेदी के डायलॉग्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। राकेश बेदी के इन्हीं डायलॉग्स में से एक डायलॉग है- 'योर बटक्स आर वैरी व्हाइट'। राकेश बेदी ने फिल्म में ये डायलॉग खुद जोड़ा था। इतना ही नहीं, उन्होंने इसके लिए सीन में बत्तख भी बाद में जुड़वाए थे।कब आता है राकेश बेदी का ये मजेदार डायलॉग? राकेश बेदी का 'योर बटक्स आर वैरी व्हाइट' डायलॉग जब फिल्म में आता है तब हॉल में लगभग सभी लोग हंस रहे थे। उनका ये डायलॉग तब आता है जब जमील जमाली का किरदार नवाब शफीक के किरदार से मिलने जाता है। जमील जमाली का किरदार वहां देरी से पहुंचता...