नई दिल्ली, मार्च 29 -- धुरंधर देखने वाली ऑडियंस के लिए गौरव गेरा के किरदार ने सरप्राइज कर दिया था। कॉमेडी करने वाले एक्टर को जब मुंडे हुए सिर और बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ जूस बेचते देखा गया तो किसी ने उन्हें नहीं पहचाना। यहां तक कि लुक टेस्ट के दौरान खुद डायरेक्टर आदित्य धर ने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा से पूछा कि आखिर ये एक्टर कौन है। जब लोगों और खुद डायरेक्टर को पता चला कि ये गौरव गेरा हैं तो सभी लोग हैरान हो गए। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा लोगों को ऐसा ही सरप्राइज करना चाहते थे। गौरव को जब कास्ट किया गया था तब वो मुंबई छोड़कर गुरुग्राम बस गए थे।ऐसे हुई गौरव गेरा की कास्टिंग हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि जब उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी थी तो उन्होंने सोचा कि वो कैसे टिपिकल कास्टिंग ना करते हुए ...