नई दिल्ली, जून 5 -- धुरंधर 2 के ओटीटी पर आने का लंबे समय इंतजार था। जियो हॉटस्टार ने लंबे इंतजार के बाद 4 जून को इसकी स्ट्रीमिंग की। स्ट्रीमिंग भी ऐसी कि दर्शक बुरी तरह खिसियाए हुए हैं। जिन लोगों को लग रहा था कि घर पर बैठकर चैन से अपने टाइम के हिसाब से फिल्म का मजा लेंगे। वे लाइव-स्ट्रीमिंग से बुरी तरह चिढ़ गए। सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट हैं जो जियो हॉटस्टार के ऊपर गुस्सा उतार रहे हैं।4 जून को थी लाइव स्ट्रीमिंग रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर द रिवेंज इस साल बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म रही। इस फिल्म को कुछ लोगों ने 8 बार तक थिएटर में देखा। सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट थे जिसमें लोग ज्यादा से ज्यादा बार फिल्म देखने का रिपीट नंबर बता रहे थे। थिएटर्स के बाद इसके ओटीटी पर आने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। इस साल धुरंधर 2 की स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टा...