नई दिल्ली, मार्च 25 -- रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और अब हर जगह फिल्म की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। आम जनता से लेकर सिलेब्स तक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग सोशल मीडिया पर फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा के बीच बीजेपी नेता और एक्टर रवि किशन ने फिल्म को समाज का आयना बताया है। उन्होंने कहा कि अब सबको पता चल गया कि नोटबंदी क्यों हुई थी।रवि किशन ने धुरंधर: द रिवेंज को बताया समाज का आयना एनआई से खास बातचीत में रवि किशन ने रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर धुरंधर: द रिवेंज की तारीफ की। उन्होंने कहा, "धुरंधर फिल्म समाज का आयना है। संसद में जब अटैक हुआ तब कोई कुछ नहीं बोला। अतीक अहमद के बारे में इतने मुकदमे दर्ज हैं, अब सब लोग बयानबाजी कर रहे ...