नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- आदित्य धर की धुरंधर पार्ट 1 और 2, दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। हर जगह फिल्म की चर्चा हो रही है। पर क्या आप जानते हैं कि धुरंधर के लिए एक्टर्स और पूरी टीम को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा। फिल्म में नजर आए एक्टर्स विक्रम भांबरी, हीरव मेहता, और रजत अरोड़ा ने बताया कि कैसे शूटिंग के दौरान 100 से 200 लोग बीमार पड़ गए थे और लेह-लद्दाख में क्रू को हाई एल्टीट्यूड की वजह से परेशानी भी हुई।लेह-लद्दाख में शूट करना क्यों था मुश्किल? स्क्रीन के साथ खास बातचीत में एक्टर हीरव मेहता ने बताया कि कैसे लेह में शूट के दौरान टीम को कुछ हेल्थ समस्याओं से जूझना पड़ा। उन्होंने बताया, "जब हमने लैंड किया, प्रोडक्शन हाउस ने हमें एक दिन लेह-लद्दाख के माहौल में ढलने का समय दिया गया। जब हमने लैंड किया तब अच्छा...