नई दिल्ली, मई 11 -- बॉलीवुड गानों के भोजपुरी वर्जन्स आजकल काफी ट्रेंड हो रहे हैं। इस बीच धुरंधर के गानों ने काफी जोर पकड़ा है। गहरा हुआ और दिल पे जख्म खाते हैं के बाद धुरंधर के शरारत गाने का भोजपुरी वायरल है। बता दें कि यूट्यूब पर शरारत धुरंधर का सबसे ज्यादा देखा गया गाना है। इस वर्जन को दो दिनों में 47.2k लाइक्स मिल चुके हैं। गाने को भोजपुरी आर्टिस्ट मृत्युंजय कुमार ने गाया है। टाइटल है मासूम चेहरा। लोगों को यह गाना अच्छा लग रहा है। कमेंट सेक्शन में तारीफ वाले कई कमेंट्स दिख रहे हैं।ये हैं नए गाने के बोल मृत्युंजय रॉय ने एक और बॉलीवुड के एक और गाने का भोजपुरी वर्जन तैयार किया है। यह पूरा गाना नहीं बल्कि छोटी सी क्लिप है। गाने के बोल भोजपुरी हैं लेकिन ट्यून ओरिजनल गाने का ही है। मृत्युंजय अपनी स्टाइल में बोलते हैं, कैसा होता अगर इस गाने क...