नई दिल्ली, फरवरी 2 -- आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर कमाल कर गई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अलावा आर माधवन ने भी अहम किरदार निभाया है। उन्हें इंटेलिजेंस ब्यूरो डायरेक्टर अजय सान्याल के किरदार में देखा गया था। इस फिल्म में उनके सीन ज्यादा नहीं थे, लेकिन कहानी को आगे बढ़ाने में मददगार रहे। अब ऑडियंस धुरंधर 2 का इंतजार कर रही है। लेकिन उससे पहले आर माधवन ने धुरंधर की शूटिंग के शुरुआती दिनों का बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है। आर माधवन वीडियो में बताते हैं कि कैसे मौसम ने डायरेक्टर आदित्य धर की प्लानिंग बदल दी और उसके बावजूद भी फिल्म का ये सीन शानदार शूट हुआ।बिगड़ गई थी आदित्य धर की प्लानिंग आर माधवन ने धुरंधर की शूटिंग के दौरान का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। एक्टर बताते हैं कि लेह लद्दाख की इस लोकेशन पर ये ...