नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- धुरंधर ऐसी फिल्म है जिसके पहले और दूसरे दोनों पार्ट्स के सारे गाने लोगों को पसंद आए। इतना ही नहीं धुरंधर म्यूजिक एल्बम के सारे साउंडट्रैक्स स्पॉटिफाई ग्लोब टॉप 200 की लिस्ट में आए। यह किसी भी बॉलीवुड साउंडट्रैक के लिए अचीवमेंट है। लेकिन क्या आपको पता है कि धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज दोनों की तुलना करें तो किस गाने ने व्यूज और पॉप्युलैरिटी के मामले में बाजी मारी है? यहां चेक करें धुरंधर के दोनों पार्ट्स के टॉप 5 गाने।1.धुरंधर का टॉपर गाना 9 अप्रैल 2026 तक की बात करें तो जाहिर सी बात है धुरंधर पार्ट 2 के गाने रिलीज हुए कम वक्त हुआ है। पार्ट 1 के गाने लंबे समय से यूट्यूब पर हैं। फिर भी उन गानों में सबसे ज्यादा व्यूज शरारत गाने को मिले हैं। ऑफिशियल सारेगामा म्यूजिक चैनल पर यह 468 मिलियन व्यूज पार कर चुका है। अलग-अलग प्लै...