प्रयागराज, मार्च 26 -- सोशल मीडिया पर वायरल फिल्म 'धुरंधर' के चर्चित डायलॉग को रेलवे ने यात्रियों की सुविधा से जोड़ते हुए जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभिनेता राकेश बेदी के निभाए गए किरदार जमील जमाली का डायलॉग-'बच्चा है तू मेरा. टेंशन क्यों लेता है?' अब रेलवे के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को मदद लेने के लिए प्रेरित कर रहा है। उत्तर मध्य रेलवे ने इस डायलॉग के साथ एक कैरिकेचर पोस्टर जारी कर संदेश दिया है कि यात्रा के दौरान किसी भी परेशानी में घबराने की जरूरत नहीं है। यात्री सीधे रेल मदद एप या 139 हेल्पलाइन का उपयोग कर सकते हैं। इसके जरिए कोच की सफाई, पानी की कमी, सुरक्षा या चिकित्सा सहायता जैसी समस्याएं तुरंत दर्ज कराई जा सकती हैं। सीनियर पीआरओ डॉ. अमित मालवीय के अनुसार, रेलवे बोर्ड और एनसीआर के सोशल मीडिया हैंडल पर चल रहे जागरूकता अभि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.