नई दिल्ली, मार्च 23 -- धुरंधर बनाने वाले डायरेक्टर आदित्य धर के काम की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। देश के टॉप डायरेक्टर्स में उनकी गिनती हो रही है। साल 2019 में उरी:द सर्जिकल स्ट्राइक, दिसंबर 2025 में धुरंधर और अब धुरंधर 2 से धमाका कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आदित्य धर 2008 से ही फिल्मों में एक्टिव हैं। आदित्य ने अपने शहर दिल्ली को अलविदा कहते हुए मुंबई में बसेरा डाल लिया था। शुरुआती सालों में स्ट्रगल करने के बाद डायरेक्टर ने फिल्मों के गीतों को लिखकर पहचान बनाई। आप यकीन नहीं कर पाएंगे की फिल्म वन टू थ्री का टाइटल सॉंग धुरंधर जैसी सीरियस फिल्म बनाने वाले आदित्य धर ने लिखा था।दिल्ली से मुंबई तक का सफर 1983 में दिल्ली में जन्में आदित्य धर एक कश्मीरी पंडित हैं। उनकी मां सुनीता धर दिल्ली यूनिवर्सिटी की डीन रही हैं। आदित्य ने अपनी पढ़...