नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- बॉक्स ऑफिस पर साल 2025 में आई फिल्म 'धुरंधर' ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। इसके बाद साल 2026 में आई धुरंधर-2 ने भी कमाल कर दिया। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर दर्जनों रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब हाल ही में सिंबू ने अपनी अपकमिंग फिल्मों की तुलना 'धुरंधर' के साथ करते हुए कहा कि ये मूवीज कॉलीवुड को प्राउड फील करवाएंगी। ठीक वैसे ही, जैसे धुरंधर के वजह से लोगों को बॉलीवुड पर फक्र महसूस हुआ था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनकी फिल्में साल 2027 के पोंगल जैसा बड़ा मौका रिलीज के लिए कैसे मिस कर रही हैं?धुरंधर से की अपनी फिल्म की तुलना साउथ के स्टार एक्टर सिलांबरासन टीआर उर्फ सिंबू चेन्नई के एक कॉलेज में अपनी फिल्म "अरसन" के बारे में बात कर रहे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "जिस तरह हाल ही में धुरंधर ने बॉलीवुड को रिप्रेजेंट किया और देश...