नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- आदित्य धर की धुरंधर में राकेश बेदी के रोल को पसंद किया जा रहा है। एक्टर ने एक पाकिस्तानी पॉलिटिशियन जमील जमाली का किरदार निभाया है। दोनों ही फिल्म में उनके काम को पसंद किया गया। कुछ के मुताबिक वो फिल्म की जान थे। अब राकेश बेदी के इस किरदार पर पाकिस्तानी पॉलिटिशियन नबील गबोल का रिएक्शन सामने आया है। नबील के मुताबिक राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली उन्हीं से इंस्पायर्ड है। उन्होंने राकेश बेदी के लिए मैसेज दिया है।राकेश बेदी के लिए पाकिस्तान से मैसेज एक नए इंटरव्यू में नबील ने माना कि वो धुरंधर को मिले रिएक्शन को देखकर हैरान हैं। उन्होंने ये भी वीकार किया कि भारत के लोगों ने फिल्म देखने के बाद वीडियोज बनाए और उन्हें एजेंट कहा। आगे नबील से राकेश बेदी के लिए मैसेज देने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा, 'राकेश बेदी एक एक्टर ...