नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। साल के आखिर में रिलीज हुई इस फिल्म में सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म क्रिटिक्स ने इसे शानदार बताया है। ऑडियंस के साथ कई सेलेब्रिटीज ने फिल्म को बेहतरीन बताया। धुरंधर रिलीज के बाद अपने दूसरे हफ्ते में शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये कमाई का असर क्रिसमस के वीक में भी दिखेगा। ऐसे में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की आने वाली फिल्म के लिए मुसीबत बढ़ने वाली है।कपिल की फिल्म नहीं कमा पाई 1 करोड़ आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। धुरंधर देखने वाली ऑडियंस ने अपने रिव्यूज से इसे इस साल की बेहतरीन फिल्म बता दिया है। ऑडियंस के मुताबिक इस फिल्म को थिएटर पर देखा जाना ...