नई दिल्ली, फरवरी 4 -- रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर-2' की चर्चा के बीच फिल्म का पहला पार्ट ओटीटी पर बवाल मचा रहा है। फिल्म को पाकिस्तानी सिनेमाघरों में रिलीज करने की अनुमति नहीं दी गई थी, लेकिन जब यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई तो उसके बाद से ही पाकिस्तान में लगातार सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म बनी हुई है। और सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, अन्य देशों में भी आदित्य धर की फिल्म ने जलवा काट रखा है। कुल 5 देश हैं जहां नेटफ्लिक्स पर 'धुरंधर' सबसे ज्यादा देखी जा रही फिल्म बन गई है।इन 5 देशों में नंबर वन बनी यह फिल्म इसके अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश में यह बीते कुछ दिन से ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। आज के दिन इसके इन देशों में भी नंबर वन पर आने का कयास लगाया जा रहा है। नेटफ्लिक्स की ही एक वेबसाइट पर जारी किए गए डाटा के मुताबिक बहरीन, ...