अलीगढ़, जून 26 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता उदय प्रीमियर लीग (यूपीएल-5) के रोमांचक मुकाबले में उदय एनआरआई धुरंधर ने उदय राजीव ज्वेलर्स को आठ विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। डीएस कॉलेज मैदान पर खेले गए, इस मुकाबले में धुरंधरों के बल्लेबाज शौर्य नंदन ने तूफानी पारी खेलकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि आदित्य अरुण कुमार मुंशी लाल लोहे वाले एवं वीरेंद्र कुमार गुप्ता वीके लाइट रहे।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उदय राजीव ज्वेलर्स की टीम ने 13.5 ओवर में 148 रन बनाए। टीम की ओर से गौरव बनिया ने 41 रन, आशीष लखन ने 36 रन, गोपाल ने 28 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। हालांकि धुरंधरों के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उदय एनआरआई धुरंधर की टीम ...