आगरा, जनवरी 5 -- थाना सिढ़पुरा क्षेत्र में सरावल-धुमरी रोड पर पुलिया के पास बाइक सवार से लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर दौड़ पड़ी। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की। पीड़ित से बातचीत के आधार पर पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि प्रथम दृष्टया पुलिस को मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस के मुताबिक सिढ़पुरा के सुनहरा गांव निवासी अमनजीत पुत्र वीरपाल ने शनिवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी कि वह सरावल-धुमरी रोड स्थित पुलिया के पास से गुजर रहा था, तभी अपाचे बाइक सवार अज्ञात आरोपियों ने उसे रोक लिया और उसकी बाइक, मोबाइल फोन, रुपये आदि छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक से पूछताछ की, तलाश के दौरान पुलिस को उसकी जेब से 1800 रुपये की नकद...