एटा, मई 14 -- ग्राम पंचायत धुमरी में जलभराव और गंदगी से जूझ रहे ग्रामीणों की समस्या को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 13 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका संज्ञान लेते हुए एसडीएम/प्रभारी डीपीआरओ ग्राम पंचायत धुमरी का औचक निरीक्षण किया। वहीं कार्य के प्रति लापरवाह संबंधित दो सफाई कर्मियों पर निलंबन करते हुए अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बीते दिन बुधवार को एसडीएम/डीपीआरओ राजकुमार मौर्य ने ग्राम पंचायत धुमरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हे गांव की गलियों में गंदा पानी और सिल्ट से ओवरफ्लो नालियां देखने को मिली। एसडीएम ने नराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित लापरवाह सफाई कर्मचारी अनोज कुमार और गिरीश चंद्र के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। इसके साथ ही नालियों पर पक्का अवैध निर्माण कर सफाई कार्य रोकने वाले ग्रामीणों...