एटा, जुलाई 1 -- बाल श्रम के विरुद्ध श्रम विभाग ने मंगलवार को अभियान चलाकर तीन बच्चों को बाल-श्रम से मुक्त कराया। मंगलवार को जैथरा थाना क्षेत्र के धुमरी बाजार में श्रमप्रवर्तन अधिकारी, एएचटीयू प्रभारी, एक्सीलेंट सिविल अकेडमी ट्रस्ट के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इसमें तीन प्रतिष्ठानों पर तीन बच्चें बाल श्रम करते मिले। इन्हें बाल श्रम से मुक्त कराया गया। संबंधित प्रतिष्ठानों पर जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी राज बाबू, दीपेंद्र कुमार शर्मा, बबलू सिंह, थाना एएचटीयू के एसआई दलवीर सिंह, टीम, एक्सीलेंट सिविल अकैडमी ट्रस्ट के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अम्बरीश कुमार राय, बाल संरक्षण अधिकारी पंकज यादव, सन्नी कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...