सिमडेगा, मार्च 5 -- कोलेबिरा,प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होली का त्योहार पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अहले सुबह लोग मंदिर में पूजा अर्चना और अपने कुल देवता का पूजा कर होली खेलना शुरू की। मौके पर कोलेबिरा होटल राज, चंडी होटल परिसर, बरवाडीह मोड़, ठाकुर बाड़ी ,रणबहादुर सिंह चौक आदि जगहों में लोग होली का आनंद लिये और भजन कीर्तन किया गया। थाना प्रभारी हर्ष कुमार साह के साथ भी ग्रामीणों ने रंग गुलाल खेल कर होली की शुभकामना दी। इसके अलावा होली के मौके पर कोलेबिरा में लॉटरी का भी आयोजन किया गया। इससे पूर्व 2 मार्च की देर रात्रि कोलेबिरा प्रखंड के अनेको जगह होलिका दहन किया गया। प्रखंड में किसी तरह की अनहोनी ना हो जिसके लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखी। इधर बानो प्रखंड में पुरे उल्लासपूर्ण वातावरण में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.