लातेहार, मार्च 20 -- चंदवा, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार द्वारा धुमकुड़िया भवनों के सुदृढ़ीकरण एवं पारंपरिक सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रखण्ड कार्यालय परिसर में वाद्य यंत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ चंदन प्रसाद ने किया। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों के धुमकुड़िया भवनों के प्रतिनिधियों को पारंपरिक वाद्य यंत्र उपलब्ध कराए गए। बीडीओ ने कहा कि सरकार की यह पहल जनजातीय संस्कृति, परंपरा और लोककला को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लाभुकों से अपील की कि वे इन वाद्य यंत्रों का उपयोग सामुदायिक कार्यक्रमों, पारंपरिक उत्सवों एवं सांस्कृतिक आयोजनों में करें, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी परंपराओं से परिचित हो सकें। वितरण कार्य सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया, जिससे लाभुकों...