चतरा, अप्रैल 25 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। उपायुक्त के निर्देश पर इटखोरी व धुना पंचायत भवन में पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले के डीएसओ सह वरीय पदाधिकारी नीतू सिंह पहुंचकर आयोजित पखवाड़े का निरीक्षण किया। मौके पर धुना पंचायत की मुखिया सोनी कुमारी इटखोरी पँचायत में सीओ सविता सिंह जेई विनोद कुमार मुखीया जुगेश्वर दांगी पँचायत सचिव नवलकिशोर अर्चना भारती मुख्य रूप से उपस्थित थे । इस मौके पर ग्राम सभा मे पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा में पँचायत के सभी वार्डो का चापानल मरम्मती , जलमीनार मरम्मती , सोखता गड्ढा निर्माण , आंगनबाड़ी में संसाधन की कमी , हाई मास्ट लाइट समेत अन्य कमियों व समस्याओं से अवगत करवाकर उसे सूचीबद्ध तरीके से लिखवाया गया । यह भी पढ़ें- जिले में पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत शिविर का आयोजन, डीसी ने किया ...