वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी। राजघाट स्थित अजगर शहीद मजार के पास गुरुवार रात धुत कार सवार युवकों ने दूसरी कार में टक्कर मारने के बाद किनारे खड़ी दो बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन राजघाट पुल पर करीब आधा घंटा के लिए जाम लग गया। घटना के बाद टक्कर मारने वाली कार का दरवाजा लॉक हो गया। लोगों ने किसी तरह कार का दरवाजा खोलकर युवकों को बाहर निकाला। बाहर आने के बाद युवक भाग गए। आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। कार के अंदर से बीयर और शराब की बोतलें मिलीं। इंस्पेक्टर आदमपुर विमल मिश्रा ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर युवकों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.