अररिया, अप्रैल 12 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। शहर के चर्चित डबल मर्डर कांड की शुरुआत जिस दृश्य से होती है, वह आज पूरे समाज के लिए चिंता का विषय बन चुका है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि वारदात से ठीक पहले आरोपी रवि अपने तीन साथियों के साथ बैठकर गांजा पी रहा था। उसके मुंह से निकलता धुएं का गुब्बारा न केवल उस क्षण की स्थिति को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि नशे की हालत में किस तरह इंसान अपना संतुलन खो देता है। कुछ ही मिनटों में वही धुआं हिंसा में बदल गया और दो जिंदगियां खत्म हो गईं। यह घटना केवल एक आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि एक सामाजिक बीमारी की ओर इशारा करती है। जानकार बताते हैं कि फारबिसगंज और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में नशे का जाल तेजी से फैलता जा रहा है। खासकर गांजा, स्मैक,नशे की गोलियां व सुई।इनका प्रचलन अब छोटे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.