एक संवाददाता, अगस्त 28 -- तबरेज अजीज, योगापट्टी। नेपाल के रसुआ जिले में आई भीषण बाढ़ में लापता हुए चार मजदूर सुरक्षित बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित अपने घर लौट गए हैं। उन्होंने 26 अगस्त को आई बाढ़ की जो आपबीती बताई, उसे सुनकर सभी के रौंगटे खड़े हो गए। उन्हें नेपाली सेना ने बुधवार को हेलिकॉप्टर की मदद से रसुआ के धुन्चे क्षेत्र से रेस्क्यू किया था। इनमें चनपटिया प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी तुरहापट्टी पंचायत वार्ड नंबर 1 के तीन और रामनगर थाना क्षेत्र का एक मजदूर शामिल है। हालांकि, उनके साथ काम करने वाले 3 लोग अब भी लापता हैं। सुरक्षित निकाले जाने के बाद करीब दो दिनों के सफर के बाद चारों मजदूर शुक्रवार देर शाम अपने-अपने घर पहुंचे। घर पहुंचते ही परिजनों ने राहत की सांस ली। घर लौटने वालों में पूर्वी तुरहापट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 1 निवासी नेयाज मि...