देहरादून, मार्च 13 -- देवप्रयाग। पिछले दस दिनों से गंगा, भागीरथी, अलकनंदा घाटी में छाई धुंध के छटने से पर्यटकों को राहत मिली है। बीती शाम हल्की हवाओं के चलने के बाद धुंध हटनी शुरू हुई। शुक्रवार को कई दिनों के बाद धुंध से ओझल आसपास की पहाड़िया दिखने लगी। वहीं तापमान में भी कमी आने पर लोगों को बढ़ी हुई गर्मी से भी राहत मिली। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। वहीं धुंध हटने के बाद एक्यूआई स्तर 28 दर्ज किया गया। क्षेत्र में भ्रमण करने आए बाहरी पर्यटक पहाड़ियों के दिखने से काफी खुश भी नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...