गंगापार, मार्च 10 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। यमुनापार क्षेत्र अंतर्गत करछना और कौंधियारा इलाके में मंगलवार सुबह धुंध छा जाने से जनजीवन प्रभावित हो गया। मार्च के महीने में इस तरह की धुंध देखकर लोग हैरान रह गए और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थम सी गई।यमुनापार के करछना और कौंधियारा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में मंगलवार सुबह अचानक धुंध की चादर फैल गई। सुबह जब लोग नींद से जागे तो चारों ओर घना धुंधलका दिखाई दे रहा था। कुछ समय के लिए दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे सड़कों पर चलने वाले वाहन रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर हो गए। कई वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से सफर करना पड़ा। मार्च के महीने में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच अचानक छाए इस कोहरे ने लोगों को चौंका दिया। बीते दिनों दोपहर में तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान थे, ऐसे में सुबह-सुबह घ...