वाराणसी, मार्च 6 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह धुंध की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई। इससे दिल्ली से वाराणसी आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।विमान संख्या आईएक्स 1225दिल्ली से शुक्रवार अपने निर्धारित समय सुबह 6.50 बजे रवाना हुआ। इसमें 157 यात्री सवार थे। विमान सुबह 7.50 बजे जब वाराणसी हवाई क्षेत्र पहुंचा तो धुंध की वजह से दृश्यता सामान्य से काफी कम हो गई थी इसकी वजह से एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने विमान को रनवे पर उतरने की इजाजत नहीं दी। हवा में कई चक्कर लगाने के बाद विमान के चालक दल ने नजदीकी लखनऊ एटीसी से सम्पर्क किया। इसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...