मुरादाबाद, मार्च 10 -- एक तरफ, सुबह के समय की गुलाबी ठंड के बजाय गर्मी का एहसास और दूसरी तरफ जमीन से आसमान तक दिखता कोहरा...मंगलवार सुबह मौसम के अप्रत्याशित मिजाज ने लोगों को हैरान कर दिया। मुरादाबाद में रात का न्यूनतम तापमान पिछले दिन की तुलना में और ज्यादा बढ़ गया। न्यूनतम तापमान में रिकार्ड तोड़ तेजी दर्ज की गई। सुबह दस बजे से पहले तक अधिकतर इलाकों में धुंध और कोहरा छाया रहा। मार्च के महीने में अप्रत्याशित रूप से बढ़ रही गर्मी के बीच जीआईसी स्थित मौसम वेधशाला पर मंगलवार को रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च के दूसरे हफ्ते में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य तौर पर 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है जिसके चलते रात और सुबह के समय गुलाबी ठंडक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.