नई दिल्ली, जून 2 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर उठे विवाद के बाद बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। शिक्षा मंत्रालय ने OSM से जुड़े टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली में सामने आई खामियों को लेकर आंतरिक स्तर पर जांच और सख्ती शुरू कर दी है। मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सीबीएसई की ओर से अब तक दिए गए स्पष्टीकरण असंतोषजनक रहे हैं, जिसके बाद अब बोर्ड के भीतर कई स्तरों पर अधिकारियों की जवाबदेही तय होने और उन पर गाज गिरने की पूरी संभावना है।क्या है पूरा विवाद और कैसे हुई जांच की शुरुआत? यह पूरा विवाद सीबीएसई के 'ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM)' सिस्टम से जुड़ा हुआ है। शिक्षा मंत्रालय ने हैदराबाद की कंपनी 'कोएम्प्ट एडु टेक' को इस सिस्टम का ठेका दिए जाने को लेकर विस्तृत रिपो...