हाथरस, दिसम्बर 1 -- हाथरस। धीरे-धीरे परवान चढ़ रही सर्दी अब लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। जिसके चलते लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को पांच नगरीय सहित जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में काफी संख्या में मरीज पहुंचे। जिसमें अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम, वायरल, सांस, खांसी और त्वचा संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। चिकित्सकों द्वारा मरीजो को देखकर उन्हें दवा उपलब्ध कराई। जिन मरीजों की जांच की आवश्यकता थी उनकी जांच कराई गई। साथ ही विभागीय योजनाओं के बारे में मरीजों और तीमारदारों को अवगत कराया गया। बता दें कि माह के प्रत्येक रविवार को शहरी क्षेत्र के पांच सहित जिले के सभी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.