उरई, सितम्बर 3 -- उरई। सपा छात्रसभा द्वारा पांच सितंबर से प्रदेश भर में शुरू होने वाले छात्र, नौजवान एवं पीडीए जागरूकता अभियान को लेकर उरई के रहने वाले युवा सपा नेता व प्रदेश सचिव छात्रसभा को जनपद ललितपुर प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी छात्रसभा के प्रदेशाध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने नियुक्ति पत्र जारी कर दी है। यह अभियान 11सितंबर तक चलेगा। इसमें गांव गांव जाकर चौपाल के माध्यम से न सिर्फ युवाओं को जागरूक किया जाएगा, बल्कि सरकार की करतूत भी बताई जाएगी। इससे आने वाले विधानसभा चुनाव में जनविरोधी सरकारों को सबक सिखाया जा सके। यह भी पढ़ें- इंडिया फोटो वीडियो एक्सपो-2026 का पोस्टर लॉन्च

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...