देहरादून, जून 25 -- उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर आंदोलनकारी आश्रितों के पिछले 10 दिनों से चल रहे सत्याग्रह को समर्थन दिया। गुरुवारको सत्याग्रह स्थल पर धीरेंद्र प्रताप ने प्रदेश सरकार द्वारा आंदोलनकारियों के आश्रितों को दी जाने वाली नौकरी में की जा रही लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने आंदोलनकारी सम्मान प्रसिद्ध के अध्यक्ष रहने के दौरान 2016 में आंदोलनकारी आश्रितों के लिए दस फीसदीआरक्षण की व्यवस्था की थी। अब करीब 11 वर्ष होने को हैं लेकिन सरकार ने बहुत कम लोगों को इसमें नौकरी दिलाने का काम किया। यह भी पढ़ें- बीटीकेआईटी में दैनिक कर्मियों का धरना उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार लापरवाही...