रांची, अगस्त 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ धीरेंद्र त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय का प्रभारी प्रॉक्टर नियुक्त किया है। इस संबंध में सोमवार को विश्वविद्यालय की ओर से अधिसूचना जारी की गई। आदेश के अनुसार, डॉ त्रिपाठी आगामी आदेश तक प्रॉक्टर का दायित्व निभाएंगे। उन्हें विश्वविद्यालय के कानूनी मामलों की देखरेख की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। यह दायित्व उनके नियमित शैक्षणिक कार्यों के अतिरिक्त होगा। नियुक्ति झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 के प्रावधानों के तहत कुलपति के आदेश से की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...