गया, दिसम्बर 15 -- अलीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर टोला धीरा बिगहा में रविवार की रात दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग की वारदात हुई। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज पुलिस की निगरानी में मगध मेडिकल अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना की वजह पुरानी रंजिश बतायी जा रही है। मारपीट के मामले में दोनों ओर से अलीपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है। शिकायत में एक ओर से मारपीट के साथ - साथ फायरिंग का आरोप लगाया है। मारपीट में नीरज, चंदन, रामम प्यारे यादव घायल हुए हैं। अलीपुर थाना के एसएचओ राम सुभग्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से मिली लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ...