आदित्यपुर, मार्च 20 -- गम्हरिया। आदित्यपुर नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर संजय सरदार का धीराजगंज में नागरिक अभिनंदन किया गया। उन्होंने वार्ड दो को आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करने की घोषणा की। समारोह की अध्यक्षता देवांग चंद्र मुखी ने की। इस दौरान पार्षद सुप्रिया महतो व पूर्व पार्षद अभिजीत महतो का माला व शॉल से स्वागत किया गया। मौके पर बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना कर चैती नवरात्रि के तहत अखाड़ा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नंदू मुखी, नित्यानंद कालिंदी, विनोदिनी मुखी, लक्ष्मी मुखी, भाने सोरेन, निर्मल मुखी, आतंक मुखी, विमल मुखी समेत कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...