नई दिल्ली, फरवरी 17 -- नई दिल्ली। आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के धीरपुर में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इस माह भूमि की मिट्टी जांच कराकर आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा। इसमें कामकाजी महिलाओं के ठहरने व खाने की सुविधा के साथ ही अध्ययन की व्यवस्था भी होगी। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली युवतियों को भी ठहरने की अनुमति दी जाएगी। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 100 महिलाओं के ठहरने के लिए हॉस्टल बनाने की योजना है। इसकी बनावट तय करने से पहले मिट्टी की जांच कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...