फरीदाबाद, मई 29 -- पलवल, अजित कुमार। हथीन थाना क्षेत्र के गांव धीरनकी में आपसी विवाद के चलते युवक पर फायरिंग और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच नामजद समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी वासक अली मोहम्मद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मई की रात करीब 11 बजे वह दुकान से सामान लेने जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के परवेज, इकराम, शौकीन, वसीर, बबलू और दो अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- धीरनकी गांव में युवक पर फायरिंग इसके साथ ही हथियार से हमला कर गोली चला दी लेकिन वह बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डायल-112 की टीम ने घटनास्थल से गोली का खोल बरामद किया। शिकायतकर्...