जौनपुर, जुलाई 8 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद।विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने संगठनात्मक विस्तार के तहत मंगलवार को केराकत तहसील के भितरी गांव निवासी धीरज सिंह को उत्तर प्रदेश का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत करने की अपेक्षा जताई। नियुक्ति के बाद मंगलवार को गोपाल राय केराकत तहसील के भीतरी गांव स्थित धीरज सिंह के पैतृक आवास पहुंचे। धीरज सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में गोपाल राय ने कहा कि संगठन उत्तर प्रदेश में अपने जनाधार को और मजबूत करने के साथ सामाजिक एवं ...