लोहरदगा, मई 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। कांग्रेस के युवा नेता रामाधार पाठक ने धीरज प्रसाद साहू को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पालिटिकल अफेयर्स कमेटी में शामिल किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है। धीरज प्रसाद साहू का राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना निश्चित रूप से इस नई जिम्मेदारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व का यह निर्णय योग्य और अनुभवी नेतृत्व को आगे बढ़ाने का सराहनीय प्रयास है। जिससे संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। झारखंड जैसे संवेदनशील और विविधतापूर्ण राज्य में मजबूत संगठनात्मक ढांचा अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में पालिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन सकारात्मक पहल है, जो पार्टी की रणनीतियों को प्रभावी दिशा देने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सशक्त ...