लोहरदगा, अप्रैल 27 -- धीरज प्रसाद साहू ने सीएम से की मुलाकात लोहरदगा, संवाददाता।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर झारखंड सहित लोहरदगा जिले के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। जिसमें क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, विकास योजनाओं की प्रगति और भविष्य की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।मुलाकात के दौरान धीरज प्रसाद साहू ने लोहरदगा जिले की प्रमुख समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जिला प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद विकास की गति अपेक्षाकृत धीमी रही है। उन्होंने विशेष रूप से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। यह भी पढ़ें- स्थानीय युवाओं को रोज...