मेरठ, दिसम्बर 9 -- खरखौदा। सरकार द्वारा खनन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद भी क्षेत्र में मिट्टी खनन माफिया चल रहा है। गांव नालपुर की मढैया सहित क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत भाकियू पथिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर तत्कालीन थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर अवैध मिट्टी खनन रोकने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई हुई जिसके चलते अवैध खनन में लगे वाहन ओवरलोड मिट्टी भरकर सड़कों पर तेजी से दौड़ रहे हैं। उधर, थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने कहा कि रात में डंफरों से मिट्टी खनन होने जानकारी मिली है। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.